
करण जौहर के अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए इमरान खान
लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर इमरान खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। उन्हें आखिरी बार कट्टी बट्टी में देखा गया था जिसके फ्लॉप होने के बाद उन्हें और किसी फिल्म में नहीं देखा गया । इमरान खान आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका कारण प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है।
काफी समय से इमरान खान की लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ रही थीं। सभी अटकलों को खत्म करते हुए कपल ने अपने अफेयर को कंफर्म कर दिया था। इस महीने की शुरुआत में इमरान ने खुलासा किया था कि वो लेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। फरवरी 2019 से पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से तलाक के बाद वो लेखा के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे।
हाल ही में इमरान और लेखा ने बांद्रा में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसके मालिक करण जौहर (Karan Johar) हैं। इमरान खान ने पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे। बांद्रा अपार्टमेंट समंदर के सामने स्थित है, जो एक बड़ी बिल्डिंग है। करण जौहर के इस घर के रेंट कि बात करें तो हर महीने इसका किराया 9 लाख रुपए है। कपल ने फिलहाल तीन साल के लिए ये घर किराये पर लिया है।
Published on:
30 Mar 2024, 11:49 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.