24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से 20 साल की बहन की गई जान

Tishaa Kumar Death: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की 20 साल की चचेरी बहन तिशा का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 25 Jul 2024, 3:15 PM IST

Tishaa Kumar Death

Tishaa Kumar Death

Tishaa Kumar Death: कृष्ण कुमार के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। कृष्ण कुमार की 21 साल की बेटी तिशा का निधन हो गया है। तिशा पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था लेकिन जर्मनी के एक अस्पताल में 18 जुलाई को उनका निधन हो गया।


तिशा के मौत की परिवार की तरफ से मिली पुष्टी


टी-सीरीज के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है, 'ये परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है और हम रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे समय में परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।' कृष्ण कुमार दुआ को 'बेवफा सनम' (1995) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई फिल्मों 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'रेडी', 'डार्लिंग', 'एयरलिफ्ट' और 'सत्यमेव जयते' का को-प्रड्यूस किया है।


कौन थी तिशा कुमार?


तिशा कुमार का जन्म 6 सितंबर, 2003 को कृष्ण कुमार और तान्या सिंह के घर हुआ था, जो संगीतकार अजीत सिंह की बेटी और एक्ट्रेस नताशा सिंह की बहन हैं। आखिरी बार 30 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रीमियर पर नजर आई।