बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह अपने भाई के लिए लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। साथ ही भाई के साथ अपनी परिवार के अन्य सदस्यों की थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब श्वेता ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने भाई सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। श्वेता सिंह कीर्ति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'आप चाहे कितना भी मजबूत बने रहने की कोशिश कर लें, लेकिन दर्द आप पर हावी हो ही जाता है।वास्तव में अब भाई नहीं रहे। अब कभी उनको छू नहीं पाएंगे, उन्हें हंसते हुए नहीं देख। इसे पूरी तरह ठीक होने में और कितना समय लगेगा। ऐसे में 10 दिन का ऑफ लेने का और खुद को प्रार्थनाओं में लीन करने का निर्णय किया है। सच में इस दर्द से उबरने की जरूरत है।'