1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो क्लासलेस…’, Urfi Javed के दो तलाक वाले बयान पर Chahatt khanna का हुआ पारा हाई

कुछ समय पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) के कपड़ों पर कमेंट करते हुए टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt khanna) ने बयान दिया था, जिसको पलटवार करते हुए उर्फी ने उनके नाम दो तलाक की बात कह दी थी, जिसके बाद मामला और खराब हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 Aug 2022, 11:51 AM IST

Urfi Javed के दो तलाक वाले बयान पर Chahatt khanna का हुआ पारा हाई

Urfi Javed के दो तलाक वाले बयान पर Chahatt khanna का हुआ पारा हाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत तक ऐसा हमेशा देखा जाता है कि दो एक्ट्रेसेस के बीच दरार देखने को मिलती ही है। इन दिनों भी दोनों टीवी एक्ट्रेसेस के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। अक्सर ही अपने अतरंगी अंदाज और अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) कुछ दिनों पहले एक पीली ड्रेस में नजर आई थीं, जिसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। उर्फी की उन्हीं फोटो-वीडियो पर कमेंट करते हुए टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt khanna) ने एक बड़ा बयान दिया था।

चाहत खन्ना ने कमेंट करते हुए कहा था कि 'ऐसे कपड़े कौन पहनकर जाता है'। साथ ही चाहत ने मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा था कि 'अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे भी सेलेब्रिटी बना देगा?', जिसके बाद उर्फी ने चाहत पर पलटवार करते हुए कहा था कि 'चाहत खन्ना ने दो तलाक पर बात की', जिसके बाद चाहत खन्ना और ज्यादा भड़क गईं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने उर्फी क्लासलेस तक बता दिया. चाहत ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'मुझे इस तरह के नाटक में शामिल होने की जरूरत नहीं है. कुछ लोग बातें कम करते हैं भौंकते ज्यादा हैं'। बता दें कि कई मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली उर्फी इन दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं. खबरों की माने तो, उर्फी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बॉयफ्रेंड संग Ira Khan ने पिता Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' को किया प्रमोट, यूजर बोले - पहले कपड़े पहन कर आओ


बताया जा रहा है कि उर्फी जावेद की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें भर्ती कराना पड़ा, लेकिन इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने स्टाइल और बयानों के लिए हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं उनको उनके बयानों और कपड़ो को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जाता है, जिससे एक्ट्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो कभी अपने ट्रोलर्स को सीरियस नहीं लेती। ऐसे ही एक बयान के चलते चाहत खन्ना और उर्फी जावेद की बीच वॉर ने तूल पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: 'हिंदू भगवान ही क्यों...?', अब सैनिटरी पैड पर 'कृष्ण जी' दो दिखा फिर भड़काया लोगों का गुस्सा, 'Masoom Sawaal' के निर्माता-निर्देशक पर केस दर्ज