
शादीशुदा हैं दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Marriage News: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' (Amar Singh Chamkila) के प्रोमाशन में जुटे हैं। उनकी ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी बात की सच्चाई सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलजीत के दोस्तों ने दावा किया है कि दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।
इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने दावा किया है कि दिलजीत की पत्नी भारतीय-अमेरिकी है और उनका एक बेटा भी है। दिलजीत की पत्नी और बेटा अमेरिका में ही रहते हैं। जबकि एक्टर के माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। हालांकि, दिलजीत के दोस्त के इस दावे पर अभी तक एक्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप! बेटी का पोस्ट पढ़ परेशान हो गए चंकी पांडे
आपको बता दें कि फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी गलती से दिलजीत दोसांझ की शादी और उनके बच्चे का खुलासा किया था। उस समय एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा था कि फिल्म में जितने भी कलाकार हैं, सभी के बच्चे हैं और वो एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पेरेंट नहीं बनी हैं। इसका सीधे-सीधे यही मतलब होता है कि दिलजीत भी शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता हैं।
यह भी पढ़ें: फूट फूटकर रोने लगे दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा बनीं सहारा, Video आया सामने
अब दिलजीत की शादी को लेकर उनके एक दोस्त ने भी यही दावा किया है। लेकिन इस खबर पर अभी तक दिलजीत ने कोई कमेंट नहीं किया है।
Published on:
9 Apr 2024, 2:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.