छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। फिल्म में उनके और मुगल सम्राट औरंगज़ेब के बीच हुए संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी जैसे स्टार्स भी हैं।