19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये एक्टिंग फिल्मों में करते तो आज शाहरुख की जगह आप होते’ चिराग पासवान के वीडियो पर बोले लोग

Chirag Paswan Video: चिराग पासवान का एक रोने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई उसे शानदार एक्टिंग बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसी एक्टिंग फिल्मों में भी करनी चाहिए थी।
3 min read
Google source verification
Chirag Paswan Ganesh Visarjan Video

चिराग पासवान के वीडियो पर लोगों ने उन्हें किया ट्रोल (Photo Source- Twitter/@SanviSharm49500)

Chirag Paswan Ganesh Visarjan Video: मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) और लोकप्रिय टीवी अभिनेता विशाल सिंह (Vishal Singh) का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों दिग्गज भगवान गणेश की प्रतिमा को विदा करते वक्त बेहद भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू बहते दिखे। हालांकि, जहां एक तरफ उनके प्रशंसकों ने इस वीडियो को आस्था और भावना से जोड़कर देखा, वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और नेटिजन्स के एक बड़े वर्ग ने इस इमोशनल मोमेंट को "ओवरएक्टिंग" बताते हुए चिराग पासवान की जमकर खिल्ली उड़ाई।

चिराग पासवान रोए तो लोगों ने किया ट्रोल

'साथ निभाना साथिया' धारावाहिक के 'जिगर मोदी' यानी विशाल सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दोनों ही विसर्जन के दौरान गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधानों में एक जैसे लुक में नजर आ रहे थे। बाल्टी में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करते समय दोनों के चेहरों पर बने भावुक एक्सप्रेशन्स देखकर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया।

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई, इतनी एक्टिंग अगर अपनी पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में की होती, तो आज शाहरुख खान की जगह आप ही होते!" दूसरे यूजर ने तंज कसा, "कैमरा देखते ही आंसुओं की धार बहने लगी, कमाल की टाइमिंग है!" तीसरे यूजर ने लिखा, "राजनीति और टीवी इंडस्ट्री का ऐसा ओवरएक्टिंग कॉम्बिनेशन पहले कभी नहीं देखा।"

आंसुओं के तुरंत बाद ढोल की थाप पर थिरके विशाल सिंह

नेटिजन्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि बाल्टी में विसर्जन के दौरान आंखों में आंसू बहाने के ठीक कुछ ही मिनटों बाद अभिनेता विशाल सिंह ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे उत्साह से नाचते दिखे। लोगों ने आंसुओं से अचानक डांस मोड में आने के इस बदलाव को "ड्रामा" करार दिया। हालांकि, दोनों के समर्थकों का कहना है कि बप्पा की विदाई का क्षण हर भक्त के लिए भावुक करने वाला होता है और उसके बाद उत्सव मनाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है।