फराह अपने डांसिग के साथ साथ बेबाकी जवाब और हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। फराह ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन में डेब्यू किया था। इससे पहले तक वो बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम करती थीं। 'मैं हूं ना' के बाद फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। और इस फिल्म के बाद से उन्हे एक बड़ी पहचान मिली।