11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Irrfan Khan की कब्र पर जाकर फूटफूटकर रोए करीबी दोस्त- तस्वीर शेयर कर बताया दिल का हाल

चंदन रॉय सान्याल Irrfan Khan को कर रहे हैं मिस ट्वीट कर बताया दिल का हाल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 22 Sep 2020, 8:40 AM IST

irrfan khan friend chandan roy sanyal

irrfan khan friend chandan roy sanyal

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले महान अभिनेता और शानदार व्यक्तित्व के मालिक इरफान खान का निधन सभी के लिए बड़ा दुख देने वाला साबित हुआ है। कोरोना काल मे हुए निधन की वजह से उनकी अंत्येष्ठि में गिने-चुने लोग शामिल हो पाए थे। जिसका सभी को मलाल है। इरफान को चाहने वाले और उनके करीबी दोस्तों को आज भी इस बात का अफसोस है। उनके दोस्तों के दिलों में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। कई दोस्त तो उनको याद करने के लिए उनकी कब्र तक जाते हैं। ऐसा ही किया है इरफान के एक करीबी दोस्त चंदन सान्याल ने। वे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान गए और वहां अपने मित्र व महान एक्टर इरफान को दिल से याद किया।

इरफान के मित्र चंदन सान्याल इरफान की कब्र पर जा कर पहले तो अपने दिवंगत दोस्त की कब्र पर रजनीगंधा के फूल रखे। इसके बाद वहां की तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ चंदन ने लिखा आस-पास हरियाली ने जैसे उन्हें छांव दे दी है। और इस तस्वीर को चंदन ने ट्विटर पर शेयर भी किया है।

चंदन ने साथ में लिखा, "पिछले चार महीने से मैं तुम्हारे मकबरे पर नहीं जाने के लिए खुद को कोस रहा था। आज खुद को रोक नहीं पाया और इरफान से मिलने पहुंच गया। वो यहां अकेला आराम कर रहा है। मैं ये रजनीगंधा रख कर आ गया। साथ ही उसका आशीर्वाद भी अपने साथ लेकर आया।" विदित हो बीते 29 अप्रैल को कैंसर जैसी गंभीर बीमार से लड़ते हुए इरफान खान का निधन हो गया था। और देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से उनकी अंतिम यात्रा में गिनती के लोग शामिल हो पाए थे। इरफान की आखिरी फिल्म 'हिंदी मीडियम' जिसके लिए उन्होंने एक भावुक संदेश भी दिया था जिसे करोड़ों लोगों ने देखा और सहेज कर रखा है।