11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरुण धवन के दिखे 5 अवतार, इस दिन होगा कुली नंबर 1 का ट्रेलर रिलीज

वरुण धवन के दिखे 5 अवतार, इस दिन होगा कुली नंबर वन का ट्रेलर रिलीज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Nov 2020, 6:17 PM IST

सिनेमाघर में रिलीज होंगी यह 10 फिल्में

सिनेमाघर में रिलीज होंगी यह 10 फिल्में

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर वन का ट्रेलर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता वरुण धवन ने देते हुए कहा, "ट्रेलर के आने का समय नोट कर लीजिए, 28 नवंबर को 12 बजे अमेज़न प्राइम वीडियो के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर मिलते हैं।"

आपको बता दें कि अभिनेता वरुण धवन का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी हो चुका है। जिसमें सारा अली खान ट्रेडिशनल अटायर में नजर आ रही है, वहीं वरुण धवन के पांच अलग-अलग अवतार दिख रहे हैं। इसमें वरुण धवन लड़की के अवतार के साथ ही कुली के गेट अप सहित अन्य अवतारों में नजर आ रहे हैं। साथ ही सारा अली खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एंटरटेनमेंट की सॉलिड शुरुआत, कुली नंबर वन से पहली मुलाकात, ट्रेलर के लिए रहिए तैयार।" इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं और यह उनकी 45 वीं फिल्म है। इससे पहले 1995 में इसी नाम की एक फिल्म आई थी, उसे भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। लेकिन उस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य किरदार में थे।