25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोराना से लड़ने के लिए बॉलीवुड सितारे हुए एकजुट, रिलीज़ हुआ उम्मीद भरा गाना ‘मुस्कुराएगा इंडिया’

'मुस्कुराएगा इंडिया' गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है.गाने के बोल काफी अच्छे हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 Apr 2020, 10:01 AM IST

muskurayega india

muskurayega india

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी बन कर पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है, भारत में भी लॉक डाऊन के बावजूद कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बाढ़ रहे हैं, देश में लोगों का हौसला कम ना हो इसके लिए तरह-तरह के उपाय किये जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने एक शानदार गीत तैयार किया है, इस गीत में अक्षय कुमार, विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू समेत बहुत से सितारों ने अभिनय किया है।

इस मुश्किल दौर में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने गाने को ट्टवीट करके संदेश दिया है।

गीत के बोल हैं 'मुस्कुराएगा इंडिया' और इसके रचनाकार हैं कौशल किशोर। विशाल मिश्रा की आवाज में गए गए गाने को विशाल मिश्रा ने ही संगीतबद्ध किया है, और इसे बनाने की पहल की है Jjust म्यूज़िक कपंनी ने, इसी कम्पनी ने अपने YouTube चैनल पर गीत को रिलीज भी किया है। बतादें गीत में सबसे पहले पीएम मोदी अपीयर होते हैं इसके बाद बाकी के कलाकार आते हैं। खासबात यह है इस गीत को बनाते समय लॉक डाउन का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है, सभी कलाकार अपने-अपने घरों की बालकनी से इस गीत के लिए काम किया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने 'मुस्कुराएगा इंडिया' गीत को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है- "पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है, एक बार फिर मुस्कुराएगा इंडिया, अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें"।

इस गीत में अक्षय कुमार, जैकी भगनानी, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, कियारा आडवानी, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, अनन्या पांडे, आरजे मलिश्का और शिखर धवन फिल्माए गए हैं। इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग