25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण की इन आदतों की वजह से रणवीर ने लगाई फटकार,घर पर हो रही है शिकायत

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) फिल्म इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं दोनों एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बने हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 Apr 2020, 9:05 AM IST

Deepika Padukone

Deepika Padukone

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे खास जोड़ियो में से एक है। दोनों की शानदार बॉन्डिंग जितनी ऑन स्क्रीन देखने को मिलती है उतनी ही ये जोड़ी ऑफस्क्रीन में भी अपने प्यार की मिसाळ बनी हुई है। हर जगह इनके रोमांस आपको देखने को मिल सकते है।

अपने रोमांस के चलते ही ये जोड़ी और ही अधिक लोगों को पसंद आती है। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से ये जोड़ी घर के अंदर रहकर एक दूसरे का साथ दे रही है। अब तो दीपिका (Deepika Padukone)भी पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए रोज कुछ ना कुछ स्पेशल खाने के लिए बना रही हैं वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि दीपिका(Deepika Padukone) के ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना पड़े।

लेकिन अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की एक बात का खुलासा किया है जिसमें वो उनकी शिकायत करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने बताया कि घर में साफ सफाई करने के दौरान उनकी पीठ पर चोट लग गई थी।

अब परिवार के सदस्य मिलकर मुझे काम करने से रोकते रहते है। अब तो रणवीर सिंह ने काम करने की वजह से मेरा नाम ही बदल दिया है। वो मुझे फट-फट के नाम से पुकारने लगे है। अब तो हाल ये हो गया कि मुझे काम करते देख वो सीधे मेरे परिवार के लोगों से शिकायत करने लग जाते है।

दीपिका ने कहा कि दो दिन पहले सफाई करते हुए मेरी पीठ में चोट लग गई। लेकिन मुझसे आराम नहीं किया जाता। और घर में हमेशा एक जगह पर रहने से काफी बोरियत महसूस होती है। इसलिये अपने आप को व्यस्त रखने के लिए मैं घर में कुछ ना कुछ काम करती रहती हूं।

जिसके देख रणवीर मुझे काफी गुस्सा करते है और चिल्लाने लग जाते है। बता दें कि अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ झल्कियां साझा करने के साथ ही दीपिका पादुकोण लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत भी कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग