29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crew के लिए करीना कपूर ने वसूल की तब्बू से ज्यादा फीस, जानिए बाकी स्टार्स को मिला कितने का चेक

Crew Starcast And Their Fees: तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर मजेदार था और इसकी कमाई भी धांसू हो सकती है। इस मूवी के स्टार्स को कितनी फीस मिली ही चलिए आपको बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 29 Mar 2024, 5:19 PM IST

Crew Starcast And Their Fees

फिल्म ‘क्रू’ की स्टारकास्ट और फीस

Crew Starcast And Their Fees: तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन की फिल्म क्रू रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर मजेदार था और इसकी कमाई भी धांसू हो सकती है। मूवी की स्टारकास्ट भी उम्दा है।

इसमें करीना कपूर खान, कृति सैनन और तब्बू के अलावा कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी हैं। ‘क्रू’ (Crew) मूवी के स्टार्स को कितनी फीस मिली ही चलिए आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘टीवी की पार्वती’ की एक ही महीने में टूटने वाली है शादी! पोस्ट में बयां किया सारा दर्द


करीना कपूर खान इस फिल्म में एरय होस्टेस के रोल में हैं। राजेश कृष्णन की इस मूवी के लिए उन्होंने पूरे 10 करोड़ रुपये लिए हैं। वो सबसे अधिक फीस पाने वाली क्रू की एक्ट्रेस हैं। इन्हें तब्बू से भी अधिक फीस दी गई है।


बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भले ही सीनियर एक्ट्रेस हो लेकिन उन्हें इस मूवी के लिए बहुत कम फीस मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू को 3-4 करोड़ रुपये बतौर फीस दी गई है।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के तलाक की पता चल गई वजह, इस फोटो में शोएब मलिक की असलियत आ गई सामने

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ स्टार कृति सैनन भी हैं इस मूवी में। ये भी मूवी में एयर होस्टेस के रोल में हैं। इस रोल के लिए कृति को 3-4 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Video: ‘एनिमल’ में शाहरुख खान को देख लोग हुए खुश, बोले- ’संदीप रेड्डी वांगा से गलती हो गई’


कॉमेडियन कपिल शर्मा भी ‘क्रू’ में हैं, वो तब्बू के अपोजिट कास्ट किए गए हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। इसके लिए उन्हें 40-50 लाख रुपये दिए गए हैं।

‘चमकीला’ स्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘क्रू’ के लिए दिलजीत को 3 करोड़ रुपये का चेक दिया गया है। बहुत दिनों बाद उन्हें किसी हिंदी फिल्म में देखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग