24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टीवी की पार्वती’ की एक ही महीने में टूटने वाली है शादी! पोस्ट में बयां किया सारा दर्द

Devon Ke Dev Mahadev Actress Sonarika Bhadoria: फेमस टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभाकर फेमस हुईं सोनारिका भदौरिया की शादी एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब उनकी शादी में लगता है सब कुछ ठीक नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 29 Mar 2024, 12:03 PM IST

Devon Ke Dev Mahadev Actress Sonarika Bhadoria

सोनारिका भदौरिया

Sonarika Bhadoria: फेमस टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ (Devon Ke Dev Mahadev)में पार्वती का रोल निभाकर फेमस हुईं सोनारिका भदौरिया की शादी एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब उनकी शादी में लगता है सब कुछ ठीक नहीं है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे लग रहा है कि उनका वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है।

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने 18 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड विकास पराशर से शादी की थी। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्होंने राजस्थान के नाहरगढ़ पैलेस में शादी की थी। इसकी तस्वीरें तब इंटरनेट पर छा गई थीं।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के बेटे Bobby Deol हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर विलेन, इन फिल्मों में भी खूंखार बन छापेंगे नोट

शादी (Wedding) के बाद उनकी पहली होली थी, इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मगर लोगों का ध्यान गया उनकी एक स्टोरी पर। शादी के एक महीने बाद सोनारिका ने ऐसी पोस्ट शेयर की थी। इसलिए सब हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: टूट सकती है कियारा आडवाणी की शादी! सिद्धार्थ मल्होत्रा पर है इस एक्ट्रेस की नजर, बोली- ‘वो मेरी…’

अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की गई इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘कुछ भी सही नहीं होता है, जो भी सही होता है। वो हमारे द्वारा ही किया हुआ होता है। मुझ पर यकीन कीजिए। कई सही चीजें आसान नहीं होती हैं और जो चीजें आसानी से होती हैं, जरूरी नहीं है कि वो हमेशा सही हो।’

सोनारिका की इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि उनका वैवाहिक जीवन संकट में है। इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। फैंस सोशल मीडिया पर ही पूछने लगे की वो कैसी हैं और क्या हुआ है जो ऐसी पोस्ट की उन्होंने।
फिलहाल इस पर सोनारिका का कोई बयान नहीं आया है पर इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।