1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: ‘दबंग 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, कमा लिए 152 करोड़

Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 6 Jan 2020, 7:51 AM IST

Dabangg 3 Trailer out : दबंग बनने की कहानी और धांसू डायलॉग्स

Dabangg 3 Trailer out : दबंग बनने की कहानी और धांसू डायलॉग्स

नई दिल्ली: Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर (Saiee anjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को रिलीज हुए दिन 17 दिन हो चुके हैं।इन 17 दिनों में फिल्म ने मजह 152 करोड़ का बिजनेस किया है। बीते दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ का कलेक्शन किया ।

कुशल पंजाबी की मौत पर आया दीपिका पादुकोण का बयान, कहा- बच सकती थी जान

दबंग खान की दबंग 3 अपनी पिछली फिल्मों से भी बहुत पिछे है। सलमान खान की यह फिल्म उनके दशक की दूसरी सबसे खराब फिल्म है।दबंग 3 की रिलीज के बाद सलमान खान के फैंस थोड़े निराश हुए क्योंकि उन्हें फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं जो यह पूरा करने में नाकामयाब रही। दर्शकों से लेकर ट्रेड एक्सपर्स्ट तक ने यही बात कही कि फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के स्वैग के अलावा कुछ भी और देखने वाला नहीं था।100 करोड़ रुपये बजट में तैयार हुई सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं, उसके बावजूद इसकी कमाई में कुछ कमाल नहीं देखने को नहीं मिला। अभी तक के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)' ने बीते दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। ऐसे में देखा जाए तो 'दबंग 3’ 17 दिनों में 152 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

हिमेश रेशमिया के गानों की बैकग्राउंड डांसर ऐसे बनी बॉलीवुड की क्वीन, जानें दीपिका से जुड़े ये 10 FACTS

आपको बता दें 'दबंग 3 (Dabangg 3)' की शुरूआती कमाई पर देशभर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन के कारण प्रभाव पड़ा था। इतना ही नहीं दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। इसके अलावा 27 दिसंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' ने भी दबंग 3 के साथ कड़ा मुकाबला किया। अभी भी दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।