ताउते तूफान के कारण रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के ड्रीम हाउस को पहुंचा नुकसान
नई दिल्लीPublished: May 20, 2021 02:34:08 pm
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। दोनों अपना एक सपनों का घर बनवा रहे हैं लेकिन ताउते तूफाने से उनके घर को नुकसान पहुंचा है।


Ranbir kapoor Alia Bhatt
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से भारत में ताउते तूफान अपना कहर बरपा रहा है। इसने कई राज्यों में भारी नुकसान किया है। सोशल मीडिया पर तूफान के द्वारा मचाई गई तबाही के कई वीडियोज़ सामने आए। इस तूफान ने मुंबई के भी कई इलाकों में तबाही मचाई। भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ये तूफान मुंबई की ओर बढ़ा था। इस तूफान की चपेट में कई घर आए। कई पेड़ जड़ उखड़ गए। आम से लेकर खास लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इस तूफान से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भी ड्रीम हाउस को भी नुकसान हुआ है।