
Dance video viral on Madhuri Dixit's birthday
नई दिल्ली। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)को उनके अभिनय के साथ डांस मूव्स के लिए भी पहचाना जाता है। वे अपने डांस में आखों के जादू से ही स्टेपस को पूरा कर जाती है। उनका यही डांसिंग स्किल्स आज के नए सितारों को प्रेरित करता है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बर्थडे के मौके पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने सुपरहिट गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस को देख हर कोई हैरान हो जाते हैं। उनके इस वीडियो की भी फैंस काफी तारीफ कर रहे है।
View this post on InstagramA post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बॉलीवुड में उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। वह अपनी खास अदाओं से फिल्मों में ऐसी जान भर देती थी कि फिल्म सुपरहिट साबित हो जाती थी। वो जितने समय तक फिल्मों में काम करती रही, अपनी मेहनत से सभी के दिलों में राज करती रही। और यही हुनर अपने बच्चों को भी देने की कोशिश की है। अभी हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया थी जिसमें उनका बेटा तबला बजाते हुए नजर आ रहे थे तो वहीं एक्ट्रेस तबले की धुन पर ही थिरकती दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे को कथक भी करना सिखाया। एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी।
View this post on InstagramA post shared by ⚡Bollywood Lovers⚡ (30k) (@bolly.waves) on
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के वर्क फ्रंट की बात करें, तो काफी लंमबे समय के बाद एक्ट्रेस फिल्म कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने रियलिटी टीवी शो पर बतौर जज के रूप में वापसी की है। हैं। आने वाले दिनों में माधुरी दीक्षित कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।
Updated on:
16 May 2020, 10:07 AM IST
Published on:
16 May 2020, 10:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.