बॉलीवुड में दमदार खलनायक के रूप में पहचान बनाने वाले डैनी डेन्जोंगपा ने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय का लोहा मनवाया है. डैनी ने लगभग 5 दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. न्होंने ‘धुंड’, ‘द बर्निंग ट्रेन’ और ‘अग्निपथ’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई. डैनी के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जाता था, लेकिन एक ऐसा समय भी था जब डैनी को अपने नाम की वजह से काफी परेशानी होती थी. डैनी का असली नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है और उन्होंने अपना नाम बदलने की सलाह किसी और ने नहीं बल्कि जया बच्चन ने दी थी.