सोशल मीडिया पर वायरल ( Social Media) हो रहे इस किस्से के बारें आज हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, जिस महिला को बच्चा हुआ है। उसे सोनू ने ही घर पहुंचाया था। वह बिहार ( Bihar) के दरभंगा ( Darbhanga ) की रहने वाली हैं। मजदूर महिला ( pregnant Migrant Lady ) को जब बच्चा पैदा हुआ तो उसने बच्चें का नाम ही सोनू सूद ( Sonu Sood Named Her New Born Baby ) रख दिया। इस बारें में जानकारी देते हुए सोनू ने बताया कि महिला के परिवारवालों ने उन्हें खुद फोन करके इसकी जानकारी दी थी कि महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने सोनू सूद रखा है। जब उन्होंने पूछा कि आप तो श्रीवास्तव है फिर सूद कैसे? तो महिला ने कहा कि बच्चे का पूरा नाम सोनू सूद श्रीवास्तव ( Sonu Sood Shrivastav ) है। जिसके बाद सोनू ने उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए शुक्रिया कहा। सोनू ने बताया कि महिला की इस बात ने उनका दिल जीत लिया है।