26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Daughter’s Day: न्यासा के लिए काजोल और अजय देवगन ने लिखा स्पेशल नोट, कहा- मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और स्ट्रेंथ

Daughter’s Day: न्यासा के लिए काजोल और अजय देवगन ने लिखा स्पेशल नोट, कहा- मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और स्ट्रेंथ

Daughter's Day 2020: बॉलीवुड सेलेब्स भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर अजय देवगन और काजोल ने भी डॉटर्स डे के मौके पर बेटी के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 27 Sep 2020, 1:30 PM IST

Daughter's Day 2020

Daughter's Day 2020

नई दिल्ली: Daughter's Day 2020: पूरे देश में आज डॉटर्स डे मनाजा जा रहा है। वैसे तो कहते हैं कि जिस दिन घर में बेटी का जन्म होता है उसके बाद से हर दिन डॉटर्स डे के जैसा ही होता है। लेकिन बेटियों के अस्तित्व को सराहने के लिए इस दिन को खास तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल सितंबर के आखिरी संडे को डॉटर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौक को बॉलीवुड सेलेब्स भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर अजय देवगन और काजोल ने भी डॉटर्स डे के मौके पर बेटी के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है।

काजोल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को उनकी बेटी न्यासा ने क्लिक किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने बेटी के लिए एक खास मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, डियर डॉटर मुझे आपके बारे में जो सबसे ज्यादा चीज पसंद है वो है आपका हर चीज को देखने के लिए खास नजरिया। यह हमेशा मुझसे थोड़ा-सा अलग होता है और यह मुझे खुद को और बाकी सभी चीजों को बिल्कुल अलग तरह से दिखाता है। और ऐसा करना मेरे लिए बहुत कठिन है। काजोल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अजय देवगन ने भी डॉटर्स डे के मौके पर न्यासा की एक तस्वीर शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा है। अजय ने न्यासा को उनकी सबसे बड़ी कमजोरी और ताकत बताया है। अजय देवगन लिखते हैं, 'मेरी बेटी, न्यासा खुद में बहुत कुछ है। मेरी सबसे तीखी क्रिटीक, मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और स्ट्रेंथ भी है। वह अब काफी यंग हो चुकी है लेकिन मेरे और काजोल के लिए वह हमेशा बेबी गर्ल ही रहेगी। #HappyDaughtersDay।'