
david dhawan
बॉलीवुड के एंटरटेनर नंबर वन निर्देशक डेविड धवन हमेशा से ही कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। गोविंदा के कॅरियर को बनाने के पीछे डेविड का बहुत बड़ा हाथ रहा है। डेविड ने नब्बे के दशक में गोविंदा को लेकर नंबर वन सीरीज की शुरुआत की थी। उन्होंने गोविंदा के साथ 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'जोड़ी नंबर वन' जैसी सुपरहिट फिल्में बनायी थी। डेविड धवन अब फिर से इसी नंबर वन सीरीज को शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वह अपने बेटे वरुण को लेकर इस सीरीज को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
पिता के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं वरुण:
डेविड धवन ने वरुण को लेकर 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा-2' जैसी हिट फिल्में बनायी है। सूत्रों की मानें तो डेविड ने बेटे के साथ एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जैसे ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी उसके बाद फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को फाइनल किया जाएगा। वरुण अपने पिता के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म अगले साल जून में शुरू की जा सकती है।
पहली बार अनुष्का संग काम कर रहे हैं वरुण:
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' हैं। जो रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें उनके अपोजिट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आने वाली हैं। अनुष्का और वरुण पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
#SuiDhaagaTrailerLaunch : मस्ती के मूड में नजर आए #AnushkaSharma और #VarunDhawan
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
31 Aug 2018 10:30 am
