खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से अगर इस फिल्म को फ्लॉप होने से बचना है तो इसे इस आंकड़े को पार करना होगा। लेकिन मुश्किल यह है कि अगर फिल्म सात दिनों के अंदर ये आंकड़ा पार नहीं करती है तो अगले हफ्ते दो फिल्में 'पीएम नरेन्द्र मोदी' और 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' रिलीज हो रही है। इसके बाद अजय की फिल्म की कमाई और भी मुश्किल हो जाएगी। हालांकि फिल्म को जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है उसे देखते हुए लगता है कि फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल लेगी।