
Deepika And ranveer
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की डेट अनाउंस की है। वह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो ऐसे में दोनों स्टार्स के परिवार में शादी की तैयारी जोरो से चल रही है और खुद दीपवीर भी अपनी शादी को लेकर शॉपिंग में काफी व्यस्त हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने हाल ही में करीब एक करोड़ की ज्वैलरी की खरीदारी की है।
इतने लाख का है मंगलसूत्र
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने कुछ दिन पहले ही मंगलसूत्र खरीदा है। इसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि उन्होंने अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की एक चेन भी खरीदी है। इसके अलावा दीपिका ने दो नेकलेस खरीदा। उनकी ज्वैलरी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें को दीपिका ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक ज्वेलरी स्टोर से शॉपिंग की है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की खरीदारी का प्लान पहले से तय था। यही कारण है कि दीपिका के ज्वेलरी खरीदते वक्त शोरुम करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
दीपिका पहुंची अपने घर
हाल ही में दीपिका अपने घर बैंगलोर पहुंची थीं। दीपिका घर में शादी से पहले होने वाली पारंपरिक रस्मों का हिस्सा बनीं थी। शनिवार को दीपिका बैंगलोर से वापस आ चुकी हैं। इस दौरान उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गाई थी। जिसमें वह पीले कलर के लिवाज में खिलखिलाती नजर आई थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Updated on:
04 Nov 2018 04:46 pm
Published on:
04 Nov 2018 04:46 pm
