मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में दिखेंगे रणबीर-दीपिका
खबरों के मुताबिक दोनों ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। वह उनके डिजाइनर कलेक्शन के लिए रैंप वॅाक करेंगे। 9 अप्रेल को होने वाले मिजवान फैशन वीक में दोनों हाथों में हाथ डाले रैम्प वॉक करते दिखाई देंगे। इस शो के लिए अभी से रणबीर और दीपिका तैयारियों में जुट गए हैं।