
ये फोटो शादी के बाद हुए सेलिब्रेशन की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। दीपिका के हाथ और पैरों पर जहां शादी की मेहंदी सजी दिख ही है वहीं रणवीर स्नीकर्स में काफी शानदार लग रहे हैं।

बॅालीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 14-15 तारीख को शादी की। अब इस जोड़े की नई फोटोज सामने आई हैं। ये फोटोज शादी के दिन और उसके बाद के जश्न की हैं। तो आइए देखते हैं ये खास तस्वीरें...

ये फोटो कोंकणी रीति-रिवीज से हुई शादी के दौरान की है जहां दीपिका-रणवीर अपने रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त दोनों परिजनों के साथ अभी इटली में ही हैं। ये जोड़ा 17 नवंबर यानि आज वापस भारत लौट सकता है।

इसके अलावा क्या आप जानते हैं दीपिका और रणवीर ने मुंबई के जुहू में बड़ा बंगला खरीदा है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।