5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका-रणवीर की 1 नहीं बल्कि 2 बार होगी शादी! सामने आई बड़ी वजह

क्या आप जानते हैं दीपिका और रणवीर दो बार शादी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 25 Oct 2018, 11:13 AM IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh to get married twice

Deepika Padukone and Ranveer Singh to get married twice

बॅालीवुड इंडस्ट्री के बॅाजीराव-मस्तानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यहां बात हो रही है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की। जी हां, हाल में रणवीर-दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया है। ये जोड़ा आने वाले 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। स्टार्स की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। और इसी बीच एक और बड़ी खबर सुनने में आई है। क्या आप जानते हैं दीपिका और रणवीर दो बार शादी कर सकते हैं।

जी हां, अब क्योंकि रणवीर पंजाबी हैं वहीं दीपिका कर्नाटक से बिलॅान्ग करती हैं, यही कारण है कि जहां रणवीर की फैमिली पंजाबी रिति-रिवाज से शादी करवाना चाहती है वहीं दीपिका के माता-पिता साउथ वेडिंग चाहते हैं। इसी के चलते दोनों परिवारों ने ये तय किया है कि दीपिका और रणवीर दोनों ही रिति-रिवाजों से शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक 14 को पंजाबी और 15 को साउथ वेडिंग रखी जाएगी।

गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में जुट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने काम से लगभग तीन हफ्ते की छुट्टी ली है, ताकि वह अपनी शादी को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकें।

फिल्म 'सिंबा' के निर्देशक रोहित शेट्टी को रणवीर और दीपिका की शादी की प्लानिंग का पहले से पता था, यही वजह है कि उन्होंने अपनी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल उसी अनुसार तैयार किया। रणवीर आने वाले 10 नवंबर से छुट्टी पर जा रहे हैं। शादी से लौटने के बाद दोनों बेंगलुरु में फैमिली फंक्शन का हिस्सा बनेंगे और इसके बाद दोनों मुंबई लौट कर एक ग्रैंड रिस्पेशन देने वाले हैं।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन