एनसीबी ने पूछताछ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से उनकी ड्रग चैट को लेकर सवाल किए गए थे। माल और हैश के बारे में पूछा गया था। जिसपर दीपिका ने घुमा फिराकर जवाब दिया था। एनसीबी के लगातार सवालों की बौछार के बाद दीपिका ने बताया था कि हमारे सर्कल में एक खास तरीके के सिगरेट पी जाती है जिसे डूब कहते हैं। दीपिका ने ड्रग के सेवन से पूरी तरह से इंकार कर दिया था। वहीं इसके अलावा एनसीबी श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान से भी पूछताछ कर चुकी है।