13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानी पद्मावती के रोल को भी मात देगा दीपिका का नया कैरेक्टर! अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल

मूवी क्रिटिक तरण आदर्श अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म की जानकारी शेयर की है
2 min read
Google source verification
deepika padukone

deepika padukone

इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अब दीपिका का अगली फिल्म को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। मूवी क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक 'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण 'राजी' की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ फिल्म करेंगी। इस मूवी में दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार अदा करेंगी। माना जा रहा है कि यह कहानी एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित होगी।

2005 में हुआ था हमला
लक्ष्मी पर 2005 में 15 साल की उम्र में नई दिल्ली के बस स्टॉप पर एसिड से हमला किया गया था। हमलावर उसकी उम्र से दो गुना बड़ा एक उम्रदराज शख्स था, जो उसके परिवार को जानता था और लक्ष्मी से शादी करना चाहता था। लेकिन लक्ष्मी ने इस प्रस्ताव को मना कर दिया था। लक्ष्मी की कहानी के माध्यम से, फिल्म में देश में होने वाले एसिड हमलों से जुड़ी बात कही जाएगी। मूवी में हमले के 10 साल बाद के सफर को दिखाया जाएगा, हालांकि कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सुप्रीम कोर्ट का गेम बदल देने वाली पीआईएल है। इसने 2013 में एसिड कानूनों में संशोधन को प्रेरित किया है।

दीपिका को पंसद आई फिल्म की कहानी
फिल्म के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'जब मैंने कहानी सुनी, तो मैं उसकी की गहराई में चली गई। यह सिर्फ एक हिंसा की कहानी नहीं है बल्कि ताकत, साहस, आशा और जीत की कहानी है। इसका मुझ पर इतना बड़ा प्रभाव पड़ा है मुझे लगा कि व्यक्तिगत और रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने की जरूरत है और इसलिए निर्माता बनने का फैसला लिया।' मेघना के साथ काम करने के बारे में दीपिका ने कहा। 'मैं मेघना के काम से बहुत प्रभावित हूं और उनके साथ सहयोग करने से बहुत रोमांचित भी हूं। उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म हमारी यात्रा की शुरुआत होगी। '

प्रोड्यूसर बनी दीपिका
चर्चा है कि इस फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण प्रोड्यूसर भी बनने जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा भी निर्माता का रोल अदा कर चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग