
Don 3
फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी की आगामी फिल्म डॉन 3 को लेकर पिछले काफी दिनों से अफवाह चल रही थी कि इस बार फिल्म में प्रियंका चोपडा की जगह दीपिका पादुकोण होंगी। ज्ञातव्य है कि इससे पहले डॉन 3 के लिए कैटरीना कैफ और जैकलीन के नाम भी सामने आए थे। अब रितेश सिधवानी ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि दीपिका पादुकोण डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगी। हांलांकि फैंस इस बात से खुश थे कि डॉन 3 में दीपिका-शाहरूख की जोडी देखने को मिलेगी। रितेश सिधवानी ने कहा है कि डॉन 3 में प्रियंका ही रहेगी।
साथ ही उन्होंने कहा है कि फिलहाल फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है। रितेश ने कहा है जल्द ही डॉन 3 की स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी होंगे। रितेश सिधवानी की हाल ही में फिल्म फुकरे रिटर्न्स आई है। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की सक्सेस पार्टी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रितेश सिधवानी ने बताया कि दीपिका 'डॉन' का हिस्सा नहीं होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉन 3 पर हम काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका ऐलान करेंगे। रितेश ने कहा कि अभी उन्होंने कॉमेडी पर काम किया है लेकिन उनकी आगामी फिल्म पूरी तरह से अलग होगी।
उन्होंने बतया कि उनकी आगामी फिल्म '३ स्टोरीज'होगी और यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। ज्ञातव्य है कि फिल्म डॉन के अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इन दोनों पार्ट में शाहरूख-प्रियंका की जोडी रही है और दोनों ही फिल्में बॉक्स आॅफिस पर सफल रही हैं। अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि डॉन 3 वर्ष 2019 में आएगी। इसके पीछे कारण है कि 2018 में शाहरूख की सिर्फ एक फिल्म आने वाली है वह है आनंद एल राय की फिल्म। इस वजह से 2019 के लिए डॉन 3 का सोचा जा सकता है।
Published on:
13 Dec 2017 12:08 pm
