18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WOW! रणवीर सिंह और दीपिका LONDON में मना रहे हैं SECRET HOLIDAY…देखे तस्वीरें

WOW! रणवीर सिंह और दीपिका LONDON में मना रहे हैं SECRET HOLIDAY...देखे तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 12 Sep 2017, 10:02 AM IST

ranveer singh and deepika padukone

ranveer singh and deepika padukone

जैसा की हम सब जानते हैं एक बार फिर बॅालीवुड के हॅाट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर फिल्म पद्मावती में साथ दिखने वाले हैं। सुनने में आया था की अभी भी पद्मावती की शूटिंग बाकी है जिसकी वजह से एक्टर्स शूट्स में बिजी हैं। पर लगता है अब उनकी शूटिंग खत्म हो गई है तभी तो ये लव बर्डस सबकी नजरों से छुपकर लंडन में हॅालिडे मनाने निकल पड़े हैं।

London fun! @hrithikroshan @ranveersingh 😍😍😍

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

हाल में खबर आई थी की रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन , करण जौहर और अनिल कपूर एक बड़े कारोबारी की शादी अटेंड करने के लिए लंदन पहुंचे थे। इस शादी में उन्होंने खूब धमाल मचाया। अनिल कपूर के कई गानों पर साथ ठुमके लगाए।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस वक्त दीपिका भी लंदन में ही मौजूद हैं। खबर है की दिपिका और रणवीर कुछ वक्त के लिए मीडिया से दूर अकेले टाइम स्पैंट करना चाहते हैं। यही वजह है की इन दोनों ने ये सीक्रेट हॅालिडे प्लैन की। लेकिन आप दोनों कहीं भी चले जाए आपके फैन्स आपको ढूंढ ही लेते हैं।

Pehchaan Kaun ?!?! 😀😂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

जी हां दीपिका पादुकोण को लंदन में उनका एक फैन मिल गया। उसने मस्ती के मूड में दीपिका से पूछा,- मुझे रणवीर सर देदो तो इस पर दीपिका बोली,- मुझे अपने डिंपल देदो। HOW SWEET!

रणवीर सिंह और दीपिका का ये वीडियो हुआ लीक
वैसे आपको बता दें इन दिनों रणवीर और दीपिका खासा सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दीपिका रणवीर की गोदी में बैठकर उनसे कोजी हो रही थी।

अगर फिल्मी करियर की बात की जाए तो जल्द ही दीपिका और रणवीर फिल्म पद्मावती में साथ दिखने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक खलनायका का किरदार निभाते वहीं दिपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर और दिपिका के अलावा चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर भी राजा का किरदार निभाते नज़र आएंगे। अब देखना दिल्चस्ब होगा कि आने वाली इस फिल्म में बॅालीवुड की ये तिगड़म क्या धमाल मचाती है।