25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Photos / पद्मावती दीपिका पादुकोण ने कबूला,मैं अब भी डिप्रेशन में हूं, देखें photos

पद्मावती दीपिका पादुकोण ने कबूला,मैं अब भी डिप्रेशन में हूं, देखें photos

पद्मावती दीपिका पादुकोण ने कबूला,मैं अब भी डिप्रेशन में हूं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 7 Oct 2017, 10:47 PM IST

deepika padukone

दुनिया जानती हैं कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब वो बहुत डिप्रेशन में थीं। उन्होंने बताया कि उनका डिप्रेशन अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है।

deepika padukone

दीपिका ने कहा कि वो आज भी डिप्रेशन शब्द से घबरा जाती हैं। उन्हें डर है कि कहीं वो फिर से इस खतरनाक बीमारी की गिरफ्त में न आ जाएं।

deepika padukone

दीपिका इंडियन इकोनॉमिक समिट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। वहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि डिप्रेशन का डर उन्हें अब भी जकड़े हुए है।

deepika padukone

वे कहती हैं, ‘मैं नहीं कह सकती की मैं पूरी तरह इससे उबर चुकी हूं। मुझे हमेशा डर रहता है कि कहीं ये वापस न आ जाए। डिप्रेशन मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था।’

deepika padukone

डिप्रेशन पर खुल कर बोलने के कारण उन्हें कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा था, लेकिन दीपिका इसे गलत नहीं देखतीं। उन्होंने कहा कि वो लकी हैं कि उन्हें वो फिल्में चुनने का मौका मिला, जिनका वो खुद हिस्सा बनना चाहती हैं। सभी के पास ऐसी लग्जरी नहीं होती कि वो किसके साथ काम करना हैं, इसका चुनाव कर पाएं। दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन पर लोगों को अब खुल कर बात करने की जरूरत है।