28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ranveer deepika: दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर को दिया घर में ऐसा लुक…..

Ranveer deepika: दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर को दिया घर में ऐसा लुक…..

Ranveer deepika: दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर को दिया घर में ऐसा लुक.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Jul 2020, 8:43 AM IST

दीपिका रणवीर

दीपिका रणवीर

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को घर बैठे बैठे ऐसा बेहतरीन लुक दे दिया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर जैसे ही रणवीर ने अपने इस नए लुक की फोटो शेयर की, फ्रेंड्स के लाइक और कमेंट लगातार आ रहे हैं । दरअसल दीपिका ने रणवीर की हेयर स्टाइल चेंज कर दी है

अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है। "हेयर स्टाइल -दीपिका पादुकोण, आपको यह स्टाइल कैसा लगा ? मुझे बहुत पसंद आया है।" इस फोटो में रणवीर के बाल रबर बेंड से बांध दिए गए हैं जिससे उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा है। जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। क्योंकि रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपने लुक के लिए भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। क्योंकि वह अपने आउटफिट्स में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन उनका यही बदलाव फैंस को काफी पसंद आता है। उनके द्वारा इस बार शेयर की गई फोटो से फैंस काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म एक्ट्रेस 83 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में 1983 का वर्ल्ड कप दिखाया जाएगा। जिसमें रणवीर भारतीय कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही है। वैसे यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब जब सिनेमाघर पूर्ण रूप से खुल जाएंगे, तब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

एरिका फर्नांडिस ने किया क्वारंटीन कट

कसोटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपने बाल क्वारंटीन कट में कांटे हैं। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। इसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योंकि अनलॉक फेज में भी कई जगह बंद है। वहीं स्टार्स भी घर से बाहर जाने से बच रहे हैं । ऐसे में एरिका फर्नांडिस ने घर पर खुद ही अपने बालों को नया लुक दिया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस शीशे के सामने खड़े होकर खुद अपने बाल काट रही है। जिसके बाद उन्होंने अपना लुक कैमरे की ओर दिखाया है।