1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खास वजह से दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को कर रहे हैं शादी, 5 साल पुराना है कनेक्शन

हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर ने अपने शादी की अनाउंसमेंट की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 22 Oct 2018, 7:23 AM IST

deepika ranveer

deepika ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। दीपिका ने खुद अपने सोशल एकाउंट पर वेडिंग कार्ड साझा कर इसकी जानकारी दी है। काफी समय से इनकी शादी की तारीख को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। अब तक दोनों की शादी की तारीख फाइनल नहीं हो पाई थी। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें दोनों ने अपनी शादी के लिए इस तारीख को एक खास वजह से चुना है।

5 साल पुराना कनेक्शन
रणवीर-दीपिका ने फर्स्ट टाइम एक साथ जिस फिल्म में काम किया था वो 5 साल पहले रिलीज हुई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' की। यह फिल्म 2013 को 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी की सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के नजदीक आते गए। अटकले हैं कि इसी वजह से दोनों ने इस दिन को अपनी शादी के लिए चुना है।

इटली में कर सकते हैं शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि अभी तक शादी की जगह के बारे में इन दोनों ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों उत्तरी इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। ये जगह हॉलीवुड वालों के लिए काफी फेमस है, जहां मडोना और एलिटन जॉन जैसे सितारे रहते हैं।