बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि 'धड़क 2' अब 22 नवंबर को नहीं, बल्कि अगले साल यानी 2025 की 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर 'धड़क 2' 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन की रेड 2 से होगी। इसके अलावा 23 फरवरी को तृप्ति डिमरी का बर्थडे भी है, ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के लिए यह खुशी का मौका होगा।