धनश्री ने यूट्यूब पर पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- हम आप लोगों के साथ अपने खूबसूरत पलों को साझा करके बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि ये वीडियो आपका दिन बना देगा और आपके चेहरे पर स्माइल लाएगा। शादी दो खूबसूरत आत्माओं के एक साथ आने का बॉन्ड है, हमें बस यही कहना है कि एक दूसरे से प्यार करें, समझें और रिस्पेक्ट करें। जिंदगी बेहद खूबसूरत है। धना और युजी की तरफ से प्यार।