
धर्मेंद्र की फिल्में
Dharmendra बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र करीब 6 दशकों से फिल्मों में सक्रिय हैं। आज भी वो कई फिल्मों में दिखाई दे जाते हैं। उनके लिए एक साल ऐसा था जब उन्होंने लगातार हिट पर हिट फिल्में दी। उसी के बाद से ही वो बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए थे।
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने फिल्म ने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद से वो सैंकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इनमें शोले, धर्मात्मा, आंखें जैसी हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं।
धर्मेंद्र के लिए एक साल ऐसा भी था जब उन्होंने एक साथ 7 हिट फिल्में (Hit Films) दी। ये उनके लिए लकी ईयर साबित हुआ। ये साल था 1987। इस साल में धर्मेंद्र की जितनी भी फिल्में पर्दे पर लगी सब हिट रहीं। यहीं से उनके करियर में नया उछाल आया और वो बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए।
यह भी पढ़ें: Video: SRK जैसा है आर्यन खान का स्वैग, एड शीरन की पार्टी में की एंट्री, बजने लगी सीटियां
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की इस साल कुल 7 मूवी रिलीज हुईं। ये थीं ‘हुकूमत’, ‘इंसानियत के दुश्मन’, ‘लोहा’, ‘आग ही आग’, ‘वतन के रखवाले’, ‘मर्द की जुबान’, ‘जान हथेली पर’ और ‘दादागिरी’। हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।
बॉलीवुड की खबरे हिंदी में पढ़ें-Bollywood News In Hindi
इनमें से एक फिल्म ‘हुकूमत (Hukumat)’ के हिट होने के बाद तमिल में भी रीमेक बना था। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
Published on:
16 Mar 2024 05:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
