खबरों की मानें तो हेमा मालिनी पति धर्मेंद्र से करीबन एक साल से मिली नहीं है। हेमा कहती हैं कि सुरक्षा की नज़रों से देखा जाए तो उनके लिए यही सही है। धर्मेंद्र संग वक्त बिताने से ज्यादा वह इस वक्त उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। हेमा आगे कहती हैं कि पिछले 100 सालों में मानवता द्वारा देखी गई सबसे वीभत्स स्थित में हम जी रहे हैं। अगर वाकई हम एक समाज हैं तो हमें बहुत स्ट्रॉन्ग रहना होगा, चाहे भले ही इसके लिए हमें बलिदान देने पड़ें।'