दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सलमान खान और माधुरी दीक्षित का एक गाना लॉन्च होना था। जिसका नाम 'दिल तेरा आशिक' था। बॉलीवुड के कई सितारे शमिल हुए थे। स्टेज पर धर्मेंद्र और सलमान के साथ माधुरी दीक्षित और मशूहर गायिका अल्का याग्निक भी खड़ी थीं। धर्मेंद्र इवेंट पर मौजूद ऑडियंस से बातचीत कर रहे थे। माधुरी दीक्षित के बारें में धर्मेंद्र ने कहा कि 'ये हैं हमारी वर्ल्ड क्लास माधुरी दीक्षित' और जब वह सलमान खान की बात करने लगे तो उन्हें बेटा कहते हुए कहा कि 'उनके साथ उनका बेटा सुलेमान।'