आपको बताते चलें कि अभिनेता धर्मेंद्र दो बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। फिल्म अपने के सीक्वल अपने 2 में धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल संग दिखाई देंगे। खास बात ये है कि फिल्म में उनके साथ पोते करण देओल भी इस फिल्म नज़र आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंदर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी संग दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी।