
Happy birthday Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर लोग सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहें हैं क्योंकि धोनी की ऐसी कुछ आदतें हैं जो सुशांत सिंह की याद दिलातीं हैं। धोनी की जिंदगी को पर्दे पर दिखाने के लिए सुशांत सिंह की काफी तारीफ भी हुई थी। फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग से पहले सुशांत सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी समय भी बिताया था जिससे कि फिल्म में वो धोनी का किरदार सही से निभा पाएं।
धोनी और सुशांत की बॉन्डिंग हुई अच्छी
धोनी और सुशांत की उस समय ज्यादा अच्छी हो गई जब फिल्म की शूटिंग के समय दोनों ने साथ रहकर वक्त बिताया था। इस बॉन्डिंग का असर हमें फिल्म में भी काफी अच्छे से देखने को मिला था। सुशांत ने जिस तरह से धोनी की एक्टिंग की थी उसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि सबसे यादगार पलों में से एक वह था जब वे दोनों तमिल मेगास्टार रजनीकांत से मिले थे। इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि धोनी ऐसे इंसान हैं जो वर्तमान में जीते हैं। वहीं दिवंगत अभिनेता ने खूद को जोड़ते हुए कहा था कि मैं अतीत को छोड़ आगे बढ़ना पसंद करता हूं। इसके साथ मैं कभी भविष्य के बारे में नहीं सोचता। इसलिए, धोनी और मेरे बीच यह थोड़ी सी समानताएं है।
Published on:
07 Jul 2023 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
