25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद दीया मिर्जा और वैभव रेखी की हनीमून की तस्वीरें आईं सामने

शादी के एक महीने बाद दीया मिर्जा एंजॉय कर रही हैं हनीमून सोशल मीडिया पर दीया ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 26 Mar 2021, 12:54 PM IST

dia_mirza_honeymoon_1.jpg

Dia Mirza Honeymoon Pictures

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस इंडिया पैसेफ‍िक रह चुकीं दीया म‍िर्जा फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब‍िजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है। उनकी शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। दुल्हन बनीं दीया की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बिजी शेड्यूल के कारण दीया और वैभव हनीमून पर नहीं जा सके थे। लेकिन अब शादी के एक महीने बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मालदीव जैसी खूबसूरत जगह गए हैं।

दीया का ग्लैमरस अंदाज
मालदीव में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दीया ने सोशल मीडिया पर मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। दीया ने ग्रीन कलर की बिकिनी पर प्रिटिंड स्रग कैरी किया हुआ है। समुद्र किनारे खड़े होकर वह ग्लैमरस अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

लोगों ने तस्वीर पर लुटाया प्यार
दीया की तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वह मालदीव में काफी एंजॉय कर रही हैं। उनकी तस्वीरों पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। दीया ने फोटोज़ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हिंद महासागर और अविश्वसनीय लोग। यहां हम निरपेक्ष स्वर्ग में हैं और मेहमान नवाजी की आनंद ले रहे हैं। यहां पर हर पल अब तक उत्तम आनंद रहा है।'

साहिल संघा संग की थी पहली शादी
बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी 15 फरवरी, 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की यह दूसरी शादी है। दीया मिर्जा ने इससे पहले साहिल संघा संग शादी की थी। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 18 अक्टूबर, 2014 में शादी करने का फैसला लिया था। लेकिन शादी के पांच साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसकी जानकारी दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। दीया और वैभव दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि भले ही दोनों के रास्ते अलग हो रहे हों लेकिन उनके बीच हमेशा दोस्ती का रिश्ता रहेगा।