दरअसल, सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा और जसलीन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं है। हैरानी की बात तो यह है कि यह तस्वीरें खुद जसलीन मथारू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। फोटो की बात करें तो इसमें अनूप दूल्हे के अवतार में नज़र आ रहे हैं। तो वहीं जसलीन उनकी दुल्हन बनी हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में अनूप गोल्डन रंग की शेरवानी पहने सिर पर पगड़ी लगाए हुए बैठे हैं। वहीं जसलीन दुल्हन के लाल जोड़े और हाथो में चूड़ा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों ही साथ में काफी खुश नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों के सामने आने पर ऐसा कहा है कि दोनों ने ही चुपके से शादी कर ली है। ऐसे में कई लोग ऐसे ही जो सोशल मीडिया पर अनूप और जसलीन को मुबारकबाद दे रहे हैं।