नई दिल्ली | बॉलीवुड के सीनियर और बेहतरीन अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों थोड़े बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो ने फैंस से दिलीप साहब के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने को कहा था। दिलीप कुमार 11 दिसंबर को 98 साल के हो जाएंगे। बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के फैंस दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश भेजने शुरू कर चुके हैं। वहीं सायरा बानो उनका खास ख्याल रख रही हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो (Saira Bano) के प्यार की मिसाल आज भी लोगों को दी जाती है। दोनों के रिश्ते की गहराई युवा कपल्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। सायरा पति दिलीप कुमार की सेवा अपने प्यार में करती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें दिलीप साहब को लेकर और कुछ लगता था।