10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शादी के दौरान दिलीप कुमार को देखने के लिए मच गई थी भगदड़, टूट गया था दूल्हा-दुल्हन का स्टेज

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर रहे दिलीप कुमार अब हमारे बीच नही है लेकिन इस सितारे की हर यादें फैंस के दिलों में हमेशा बनी रहेंगी। उन्हीं फैंस के बीच फराह खान का नाम भी शामिल है जिन्होंने उन्हें याद करते हुए एक वाकया शेयर किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 Jul 2021, 4:13 PM IST

Dilip kumar

Dilip kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सितारों में से एक रहे दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया है। जिससे पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। दिलीप कुमार ऐसे कलाकार थे जिनके अभिनय से लेकर उनके डॉयलाग फिल्म में जान डाल देते थे। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 65 फिल्में की हैं जिनमें कॉमेडी से लेकर ट्रेजडी तक शामिल है। फिर वह चाहे 'देवदास' हो या फिर चाहे सौदागर हो, उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई हैं। उनके अभिनय के चलते फैंस उनके दिवाने थे। और दीवानगी भी ऐसी कि एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ टूट पड़ती है। ऐसा ही किस्सा फराह खान ने शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

Read More:-जब Kailash Kher के कॉन्सर्ट में पंहुची एक लड़की ने हाथ में ब्लेड लेकर दी थी धमकी... बढ़ गई थी टेंशन!

दिलीप कुमार को देखने के लिए जब उमड़ पड़ी भीड़

दिलीप कुमार को याद करते हुए फराह खान ने बताया कि जब वो चार साल की थी तब मैंने पहली बार इतनी भगदड़ देखी थी...दिलीप कुमार एक शादी में सम्मिलित होने गए थे। उस दौरान जैसे ही वे आए लोगों की भीड़ उन्हे देखने के लिए उमड़ पड़ी। औरतें उन्हें देखने के लिए धक्का-मुक्की करने लगीं, इतनी ही नही पास खड़े दुल्हा और दुल्हन का स्टेज तक टूट गया। उनके चेहेर में ही इस तरह का जादू था कि लोग उनसे आकर्षित हो ही जाते थे। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। सायराजी और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

दिलीप कुमार का निधन

दिलीप कुमार का आज बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।