एक पॉडकास्ट में डिनो मोरिया से पूछा गया कि 90 के दशक में आपके और जॉन अब्राहम के बीच राइवलरी की ढेरों खबरें होती थीं तो क्या आप दोनों के बीच राइवलरी थी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘कभी नहीं। हम साथ में मॉडलिंग करते थे, साथ में बातें करते थे, साथ में मजे करते थे।’ डिनो ने कहा कि राइवलरी की बातें तब ज्यादा होने लगीं जब मेरा बिपाशा के साथ ब्रेकअप हुआ था।