30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिट कम और फ्लॉप फ़िल्में ज्यादा, सीधी-सादी लड़की से बोल्ड एक्ट्रेस तक; जानिए बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी की कहानी

Disha Patani, Disha Patani Birthday, Disha Patani Birthday Special, Disha Patani Birthday Special Story, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी बर्थडे, दिशा पाटनी बर्थडे स्पेशल, दिशा पाटनी बर्थडे स्पेशल स्टोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 13 Jun 2025, 7:38 AM IST

Disha Patani Birthday

दिशा पाटनी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। (फोटो सोर्स: दिशा इंस्टाग्राम)

Disha Patani Birthday Special Story: पहली हिंदी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सीधी-सादी लड़की यानी ‘प्रियंका झा’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी डेब्यू के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि, ‘हिट कम और फ्लॉप ज्यादा’ की जकड़ में आई अभिनेत्री के लिए अभिनय का सफर भले ही मुश्किल भरा रहा हो, वह एक सफल फिटनेस फ्रीक हैं। 13 जून को अभिनेत्री का 32वां जन्मदिन है।

दिशा फिटनेस फ्रीक

दिशा पटानी एक जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं और अपने सोशल मीडिया पर अक्सर हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी वीडियोज और टिप्स शेयर करती रहती हैं। वह हर दिन जिम में वर्कआउट करती हैं और एक खास डाइट प्लान को फॉलो करती हैं, जिसे वह अपने फॉलोअर्स के साथ भी साझा करती हैं।

दिशा न केवल फिजिकल फिटनेस, बल्कि मेंटल वेलनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि मेडिटेशन उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है, जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखता है।

फिटनेस के लिए दिशा सिर्फ जिम तक सीमित नहीं हैं। वह किक बॉक्सिंग में माहिर हैं और कार्डियो वर्कआउट के रूप में डांसिंग और जिम्नास्टिक की भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं। इसके अलावा, वह वेटलिफ्टिंग की भी प्रैक्टिस करती हैं और स्विमिंग भी।

डाइट को लेकर दिशा काफी डिसिप्लिन में रहती हैं। उन्होंने बताया है कि वह प्रोसेस्ड और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करती हैं। उनका मानना है कि शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए हरी सब्जियां, ताज़े फल और पौष्टिक भोजन सबसे जरूरी हैं। वहीं शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए दिशा योग और ध्यान को भी अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानती हैं।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash जैसी घटना पर आधारित है Runway 34, जानिए ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग पर बनी सच्ची कहानी

UP के बरेली की हैं एक्ट्रेस

दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं।

दिशा की गिनती उन हस्तियों में की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को भी मेंटेन रखती हैं। दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद वह 'कुंग फू योगा', 'वेलकम टू द न्यूयॉर्क', 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा', 'राधे' समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

सोर्स: आईएएनएस