31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Antim को देखने पहुंची Disha Patani को होना पड़ा Troll, जानिए क्यों

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर बिखेरने वाली दिशा पाटनी अपने किलर लुक्स से सबको हैरान कर देती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2021, 6:04 PM IST

disha_patani.jpg

disha patani

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर बिखेरने वाली दिशा पाटनी अपने किलर लुक्स से सबको हैरान कर देती हैं। बात चाहे डांस की हो या स्टाइल की उन्होंने आज तक अपने फैंस को निराश नहीं किया है। हर कोई उनकी ब्यूटी का दिवाना है।


सोशल मीडिया पर भी दिशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हो भी क्यों न फिटनेस से लेकर ब्यूटी तक उन्होंने हर क्षेत्र में अपना टैलेंट दिखाया है। दिशा पाटनी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में नाम औऱ शोहरत हासिल की है।


दिशा पाटनी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। वो इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल दिशा पाटनी को सलमान खान स्टारर अंतिम की स्क्रीनिंग पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने येला क्रॉप टॉप औऱ डेनिम्स पहने थे। उसके साथ उनहोंने शिमरी बैग भी कैरी किया था।


इतने ग्लैमरस अंदाज के बावजूद वो ट्रोल हो गई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए। दरअसल लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने फेस के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किया है। कुछ लोगों को लगता है कि उन्होंने अपने लिप की सर्जरी कराई है, तो कुछ को लगता है उन्होंने अपनी नोज के साथ कुछ किया है।

वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही एकता कपूर की केटीना और मोहित सुरी की एक विलेन 2 में नजर आएगीं।

आप भी देखिए यह वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन