
'बागी 2' एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की नजदीकियां दिन ब दिन टाइगर के परिवार से बढ़ती जा रही है।

रविवार को दिशा, टाइगर की मॉ आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आईं। सभी लंच करने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में गए थे।

इस दौरान दिशा ने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वो बेहद सेक्सी नजर आ रहीं थीं।

दिशा-टाइगर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले भी दिशा कई बार टाइगर की फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं।