kangana ranaut: कंगना रनौत को बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कहा जाता है। कंगना अपनी फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। यही नहीं, कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस संग साझा करती रहती हैं। एक बार फिर अदाकारा चचा में हैं, इस बार वो अपनी फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi)को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साउथ की जानी-मानी ऐक्ट्रेस और तमिलनाडु की 6 बार मुख्यमंत्री बन चुकीं जयललिता के जीवन पर आधारित थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म ने एक्ट्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।