Top 5 Disaster Films 2023: बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए सफल साबित हुआ। इस साल बहुत सी ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्में या तो दर्शकों को पसंद नहीं आईं और न ही इनका बॉक्स ऑफिस पर जादू चला। यहां हम आपको बताएंगे इस साल की 10 सबसे बुरी फिल्में कौन-कौन सी थीं। इन सारी फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म ऐसी है जिसकी तारीफ तो हुई लेकिन दर्शक देखने इसे भी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। आइए देखते हैं उन फिल्मों की लिस्ट।
Tejas: फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत ने भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई हैं, जो एक खतरनाक बचाव अभियान में शामिल होती हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है, और रोनी स्क्रूवाला ने निर्मित किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चला और फिल्म बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई।